Thursday, June, 26,2025

अरावली संरक्षण को बनाएं सामुदायिक आंदोलन: यादव

जोधपुर: विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस-2025 के मौके पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जोधपुर स्थित आईसीएफआरई-अरिड फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (AFRI) में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का विषय था-'मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम की रणनीतियां'। इसमें शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में टिकाऊ भूमि प्रबंधन पर मंथन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव रहे, जबकि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश के बड़े हिस्से को मरुस्थलीकरण की चुनौती झेलनी पड़ रही है। इसके पीछे असंतुलित कृषि, अत्यधिक यूरिया व कीटनाशकों का प्रयोग जैसे कारण जिम्मेदार हैं। उन्होंने 'अरावली पर्वतमाला' को प्राकृतिक ढाल बताते हुए इसके संरक्षण को सामुदायिक अभियान बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम', 'अमृत सरोवर' और 'मातृ वन' जैसी पहलों को जल- संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बहाली की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत हरित अर्थव्यवस्था के लक्ष्यों को हासिल करेगा। तकनीकी सत्रों में वैश्विक अनुभव साझा कार्यशाला के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा वैश्विक और राष्ट्रीय अनुभव साझा किए गए। 'अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट' पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों की सहभागिता से पारिस्थितिक संतुलन बहाली पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डीजी फॉरेस्ट सुशील कुमार अवस्थी, एडीजी ए.के. मोहंती, आईसीएफआरई की महानिदेशक कंचन देवी, एएफआरआई निदेशक डॉ. तरुण कांत सहित विभिन्न राज्य और केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण और जैव विविधता में सहायक है अरावली पर्वतमाला

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जहां वैश्विक स्तर पर वन क्षेत्र में गिरावट हो रही है, वहीं भारत ने वनावरण बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला न सिर्फ जल संरक्षण और जैव विविधता में सहायक है, बल्कि यह थार मरुस्थल के विस्तार को भी रोकती है। उन्होंने कहा कि अरावली ने हजारों वर्षों से हमारी सभ्यता को पोषित किया है। अब समय आ गया है कि हम मिलकर इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery