Friday, October, 23,2026

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्रसव के बाद नवजात की मौत

दौसा: प्रदेश के दौसा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता पहले से गर्भवती थी। आरोप है कि बुधवार रात उसे जबरन कार में बैठाकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इसी दौरान प्रसव होने से नवजात बच्ची का जन्म हुआ। बाद में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और एक्सप्रेसवे के पास सुनसान स्थान पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। प्रसव के बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने एक व्यक्ति से मदद मांगी, जिसके बाद उसे दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान नवजात बच्ची मृत मिली। चिकित्सकों ने पीड़िता को भर्ती कर उपचार शुरू किया।

दौसा गैंगरेप पर कांग्रेस ने भजनलाल सरकार को घेरा

जयपुर। दौसा में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

गहलोत बोले- भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही

अशोक गहलोत ने कहा कि दौसा की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं, लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुंभकर्णी नींद में सो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल चुकी है।

जूली ने कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह हुई चौपट

टीकाराम जूली ने घटना को दिल दहला देने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और बेटियां खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।

'घर से बाहर तक बेटियां सुरक्षित नहीं'

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दौसा में नाबालिग से गैंगरेप की घटना राजस्थान को शर्मसार करने वाली है। घर से लेकर बाहर तक कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में हर दिन ऐसी घटनाओं की वजह से बच्चियों और महिलाओं का हौसला टूट रहा है। मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। आखिर कानून व्यवस्था में सुधार कब होगा?

पुलिस की कई टीमें सक्रिय

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी कुदन कावरिया के निर्देश पर एएसपी शंकरलाल मीणा, लालसोट एएसपी विनोद सीपा, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा, कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल, बसवा थाना प्रभारी नरेश शर्मा और बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अधिकारी जांच में जुटे। राहुवास, कोतवाली, कोलवा, सदर और बसवा थाना पुलिस के साथ डीएसटी व साइबर सेल की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। संबंधित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल पहुंचाने वाले एक संदिग्ध अनिल को भी पूछताछ के लिए डिटेन किया।

अजय कुमार पर पहले भी शोषण का आरोप

पीड़िता ने अजय कुमार मीणा पर फरवरी और मई में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस डीएनए जांच सहित अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery