Monday, September, 14,2026

बंद कमरे में मिले दंपती के शव मासूम बच्ची जिंदा मिली

बूंदी: शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार सुबह बंद कमरे में करीब 40 वर्षीय हनीफ और उसकी पत्नी रोशन के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमरे में 10 माह की मासूम बच्ची भी मिली, जिसे बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि प्रारंभिक परिस्थितियां आत्महत्या की ओर संकेत कर रही हैं, लेकिन हनीफ के शरीर पर चोट के निशान मिलने से सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। एमओबी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। रिश्ते में भतीजे अकील अंसारी के अनुसार रोशन का उपचार चल रहा था और दंपती में पहले भी विवाद होते थे। हनीफ ने करीब दो वर्ष पहले कैथून निवासी रोशन से नाता प्रथा के तहत विवाह किया था। मौलाना असलम ने बताया कि मुस्लिम समुदाय में इसे निकाहे साहनी भी कहा जाता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery