Wednesday, October, 07,2026

सफाई व्यवस्था पर पार्षदों का फूटा गुस्सा... निगम में हंगामा

बीकानेर: शहर के 80 वाडों में सफाई और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक मंच पर नजर आए। सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षद सुबह डंपिंग यार्ड पहुंचे और कचरा संग्रहण-परिवहन से जुड़ी गाड़ियों को रोककर विरोध जताया। इसके बाद कचरे से भरे और खाली ऑटो टिपर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी ने पार्षदों से वार्ता की। बाद में निगम में अधिकारियों और ठेका फर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

इस दौरान करीब सात घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सफाई के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों का एकजुट होना दिनभर चर्चा में रहा। पार्षदों ने ठेका फर्म की कार्यप्रणाली और टेंडर शर्तों पर सवाल उठाते हुए घर-घर नियमित कचरा संग्रहण की मांग की।

कमिश्नर के सामने भाजपा पार्षद ने फाड़ी शर्ट

नगर निगम में बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाड़ला का आक्रोश सामने आया। उन्होंने कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के सामने जमीन पर सिर मारकर विरोध जताया और अपनी शर्ट फाड़ ली। हाड़ला ने कचरा नहीं उठने को लेकर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें निगम परिसर से बाहर निकाला।

टेंडर शर्तों पर भी सवाल

भाजपा पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया ने आरोप लगाया कि निर्वाचित बोर्ड के गठन से पहले अधिकारियों ने अपनी सुविधा के अनुसार टेंडर की शर्ते तैयार की। उन्होंने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण के बजाय अलग-अलग स्थानों पर कचरा एकत्र करने का प्रावधान समस्या बढ़ा सकता है। पार्षदों ने टेंडर शों में बदलाव की मांग की।

टिपरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद

पार्षदों का कहना था कि ठेका फर्म ने 2 अक्टूबर से काम शुरू कर दिया है, लेकिन कई वार्डों में कचरा नियमित रूप से नहीं उठ रहा। ऑटो टिपर घर-घर नहीं पहुंच रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि जनता की नाराजगी का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। इसके बाद पार्षद ऑटो टिपरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सुधार नहीं तो टिपर बंद

उपमहापौर पंकज गहलोत ने कहा कि वर्तमान टेंडर की शर्ते शहर की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। आयुक्त ने समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में सफाई और ऑटो टिपर संचालन की व्यवस्था नहीं सुधरी तो शहर में एक भी ऑटो टिपर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों की प्राथमिकता बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery