Sunday, May, 10,2026

अब अलवर के विकास पर करेंगे पूरा फोकस: यादव

बहरोड़: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहली बार भिवाड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकासवादी नीतियों और मजबूत शासन पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान अलवर और खैरथल-भिवाड़ी क्षेत्र के  विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा। जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अलवर बुलाया जाएगा, जहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कराया जाएगा।

भिवाड़ी क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का होगा समाधान

उन्होंने कहा कि भिवाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन परेशान हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन परियोजना के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा। साथ ही हरियाणा की ओर जाने वाले गंदे पानी के निकास को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्रियों से लगातार बातचीत जारी है और जल्द समाधान निकाला जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा भिवाड़ी में आईटी विभाग से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके। यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत बाबा भर्तृहरि और बाबा मोहन राम के आशीर्वाद से संभव हुई है। उन्होंने दोनों संतों को नमन करते हुए कहा कि अब वे पूरी मजबूती के साथ अलवर जिले के विकास कार्यों में जुटेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery