Wednesday, September, 02,2026

कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का माल राख

भीलवाड़ा: शहर की आरके कॉलोनी में मंगलवार सुबह शराब गोदाम के निकट रेडीमेड कपड़ों के बंद गोदाम में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटें देखकर आसपास हड़कंप मच गया। सब इंस्पेक्टर प्रभाती लाल ने बताया कि विनोद सोनी और अजय के गोदाम में करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। सूचना पर सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई और सब इंस्पेक्टर प्रभाती लाल पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। नगर निगम की पांच दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलों ने दो दर्जन से अधिक फेरे लगाए। कपड़ों का भारी स्टॉक होने से आग तेजी से फैली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को कारण मानकर जांच कर रही है।

दीपावली के लिए भरा था स्टॉक

गोदाम में दीपावली सीजन के लिए बड़ी मात्रा में रेडीमेड कपड़े रखे थे। आग से पूरा स्टॉक जल गया। वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और निरीक्षण के बाद होगा। संचालकों ने ढाई से तीन करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery