Wednesday, October, 21,2026

विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट, चालक की मौत

भीलवाड़ा: जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विस्फोटक से भरी पिकअप में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में पिकअप चालक बूंदी निवासी राम अवतार (35) की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इंजन करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गई, जबकि खिड़कियों, दरवाजों, कांच और टीन को भी नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि हादसा आगुचा गांव में रामदेव खटीक के बाड़े में हुआ। यहां विस्फोटक से भरी पिकअप खड़ी थी। इसी दौरान धमाका हो गया। विस्फोट से पिकअप की चेसिस, टायर और इंजन दूर जा गिरे। बाड़े की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।
फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हिंदुस्तान जिंक का बचाव दल भी मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर बचे विस्फोटक की जांच कर उसे सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने की कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर साक्ष्य जुटाए। विस्फोट के कारणों और विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विस्फोटक मैगजीन के मालिक रामदेव की तलाश की जा रही है। वह फरार बताया जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery