Tuesday, April, 28,2026

गांव में हालात तनावपूर्ण... पुलिस फोर्स तैनात, तीन आरोपी डिटेन

बांसवाड़ा: जिले के टामटिया गांव में रविवार रात को प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा के चलते सोमवार को दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। ग्रामीण सुबह मोटा गांव थाने पहुंचे। प्रशासन ने बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स मंगवाई। साथ ही, गांव में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी। वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात की गई। बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामले में 5 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है, जबकि 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जले हुए मकान, टूटे वाहन और बिखरा सामान हिंसा की भयावहता को दर्शा रहे हैं। हिंसा के डर से आरोपी पक्ष के करीब 60 लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर गए। अधिकारी हालात सामान्य करने और प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं।

एसपी बोले- स्थिति काबू में

बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अभी 3 लोगों को डिटेन किया गया है। इलाके में 5 थानों लोहारिया, मोटागांव, खमेरा, गढ़ी और घाटोल थाने की पुलिस तैनात है। स्थिति काबू में है। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दी है, इसमें 5 नामजद हैं और अन्य के नाम भी सामने आए हैं। जांच जारी है। मोटा गांव के थानाधिकारी ने बताया कि हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद कई घरों में आग लगा दी गई थी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता भी रोक दिया था।

गांव में बर्बादी के निशान और पसरा सन्नाटा

सोमवार सुबह जब धुआं छंटा तो तबाही की तस्वीर साफ नजर आई। बस्ती में अब केवल जलती हुई लकड़ियों की गंध और सन्नाटा छाया हुआ था। जगह-जगह पलटे हुए वाहन, टूटे दरवाजे और अनाज के जले हुए ढेर बर्बादी की कहानी बयां कर रहे थे। विडंबना यह है कि जिन आंगनों में कल तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब केवल बकरियां और मुर्गियां घूम रही हैं।

यह था मामला

पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम की शुरुआत रविवार शाम करीब पांच बजे से हुई, जब 25 वर्षीय गोविंद मईड़ा एक बारात से लौटकर अपने घर पहुंचा। शाम करीब छह बजे धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने गोविंद पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर फैलते ही मृतक पक्ष के लोग उग्र हो गए और अंधेरा होते ही आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। हालात इतने बेकाबू थे कि भीड़ ने मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल से 200 मीटर पहले ही रोक दिया, जिससे आग देर रात तक धधकती रही। इतना ही नहीं, जब मोटागांव थाना पुलिस और बस्सी आड़ा चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा तो उन्मादी भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery