Wednesday, October, 21,2026

मेघवाल ने संभाली प्रचार की कमान

बीकानेर: पंचायती राज चुनाव को लेकर बीकानेर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को बीकानेर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर जिला परिषद और पंचायत समिति के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। मेघवाल ने छत्तरगढ़, केलां फांटा और 507 हेड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह नजर आया। मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है। सरकार के विकास कार्यों और सुशासन के आधार पर भाजपा इन चुनावों में भी जनता का समर्थन हासिल करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार से भाजपा ने पंचायत चुनाव में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery