Wednesday, June, 17,2026

आर्मी एरिया की छात्राओं से दोस्ती कर जुटाई जानकारियां जासूसी का आरोप, युवक हिरासत में

अलवर: अलवर में ईटाराणा सैन्य छावनी (कैंट एरिया) से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जोधपुर निवासी कुंदन विश्नोई (20) पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के लिए एक सक्रिय एजेंट के रूप में काम कर रहा था। वह भारतीय सेना की छावनी और संवेदनशील इलाकों के इनपुट पाकिस्तान शेयर करता था। इसके बदले उसे मोटी रकम (फंडिंग) मिलती थी। उस पैसे से छावनी में रहने वाले स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं से दोस्ती कर जानकारी जुटाता था। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी उसने गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी थी।

रात में छात्रा से बात करते पकड़ा गया

कुंदन ने ईटाराणा सैन्य छावनी में रहने वाले एक युवक से दोस्ती गांठी थी, जिसके जरिए सैन्य क्षेत्र में एंट्री की। रविवार रात को वह छावनी परिसर के भीतर ही एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। वहां गश्त कर रहे सेना के जवानों को शक हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उससे आईबी, सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम पूछताछ में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery