Tuesday, May, 05,2026

PWD एक्सईएन 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप

अलवर: एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को 25 हजार रुपए की रिश्वत ट्रैप किया है। आरोपी एक्सईएन कृष्ण अवतार गुप्ता को स्कीम-8 स्थित उसके निवास से पकड़ा गया है। वे पेट्रोल पंप के लिए एनओसी जारी करने के बदले एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बाद में 35 हजार रुपए पर सहमति जताई। परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान 1 मई को आरोपी को 10 हजार रुपए दिए गए। पुष्टि होने के बाद सोमवार को शेष 25 हजार रुपए देने की योजना बनाई गई। जैसे ही आरोपी कृष्ण अवतार ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी के रिटायरमेंट में छह महीने ही शेष हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery