Wednesday, June, 17,2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 कॉटेज वार्ड

अजमेर: महिला यहां राजकीय चिकित्सालय (जनाना) में 1 करोड़ 30 लाख की लागत से होने वाले कॉटेज वार्ड निर्माण कार्य का सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ बनाएगा तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की अनुशंसा पर इस निर्माण कार्य के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से 1 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए निविदा भी जारी कर दी है। राजकीय महिला चिकित्सालय (जनाना) में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं एवं आधुनिक आवासीय वार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना के तहत कुल 10 कॉटेज वार्ड विकसित किए जाएंगे। इनमें 6 डीलक्स कॉटेज वार्ड तथा 4 सेमी डीलक्स कॉटेज वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में अटैच टॉयलेट, पैंट्री, वार्डरोब/अलमारी तथा नर्सिंग स्टेशन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद भर्ती मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अधिक आरामदायक वातावरण प्राप्त होगा। निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग को नियुक्त किया गया है, जो निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery