Tuesday, August, 12,2025

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अपने निवास पर जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पानी, बिजली, सड़क, एडीए, पुलिस और नगर निगम से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई। देवनानी ने अधिकारियों को शीघ्र समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। बिजली समस्याओं को लेकर देवनानी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम और टाटा पावर को निर्देश दिए कि इन परिवेदनाओं की सुनवाई कर आमजन को शीघ्र राहत दें। इसी तरह बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने संबंधी शिकायतों पर नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण और सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। आमजन ने पुलिस, नगर निगम एवं एडीए से संबंधित शिकायतें भी दी।

इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संघ के महामंत्री करण यादव के नेतृत्व में देवनानी को साफा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery