Friday, August, 14,2026

किसानों का प्रदर्शन... प्रशासन से बनी सहमति, धरना समाप्त

अजमेर: सिंगला-रूपनगढ़ सिंचाई परियोजना के विरोध में 19 दिन से धरने पर बैठे किसानों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने अजमेर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले शास्त्री नगर पुलिस चौकी के पास क्रेन, डंपर और वैरिकेडिंग लगाकर किसानों का काफिला रोक दिया। इससे नाराज किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। करीब चार घंटे चले घटनाक्रम के बाद किसान प्रतिनिधियों की जिला कलेक्टर लोकबंधु के साथ वार्ता हुई। वार्ता में किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और भूमि अधिग्रहण के मामले में सक्षम स्तर पर नियमानुसार निर्णय लेने पर सहमति बनी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

100 ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान, रोका काफिला

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले रूपनगढ़ से करीब 52 किलोमीटर की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देना चाहते थे। प्रशासन ने रास्ता रोक दिया तो किसान कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में किसान प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए कलेक्ट्रेट ले जाया गया। किसानों की मांग पर पीछे रोके गए किसानों को भी पैदल कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

32 साल पुराना अवार्ड रद्द करने की मांग

किसानों ने 8 जुलाई 1994 के भूमि अधिग्रहण अवार्ड को रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि सिंगला बांध बनने के बाद आज तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई। ऐसे में हजारों बीघा उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण औचित्यहीन है। किसानों के अनुसार सिंगला, सिंगारा, थल, नोन्दपुरा और श्रीनिंबार्क तीर्थ के करीब 1000 से 1500 परिवारों की 2500 से 3000 बीघा जमीन प्रभावित हो रही है।

मुआवजा लेने वाले किसान भी जमीन लौटाने को तैयार

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि बांध की जमीन जिन खातेदारों के नाम थी, वह उनके नाम ही रहनी चाहिए। जिन किसानों ने मुआवजा ले लिया है, वे उसे लौटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है। एसडीओ के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर जमीन खातेदारों के नाम वापस करने की कार्रवाई की जा सकती है। जाट ने कहा कि यदि 19 दिन पहले किसानों की बात सुन ली जाती तो ट्रैक्टर रैली की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आआंदोलन को गैर राजनीतिक रखने की अपील करते हुए कहा कि नेता अपनी राजनीति बाहर छोड़कर किसानों के साथ आएं। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर भी शामिल हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery