Tuesday, September, 29,2026

एम्स में हड़ताल खत्म, संजीव सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद एम्स जोधपुर में पांच दिन से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को खत्म हो गई। सरकार ने एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिल्ली बुला लिया है। उनकी जगह एम्स जम्मू के निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शेखावत ने रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों के बीच पहुंचकर फैसले की जानकारी दी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू सेवाएं सुचारू हो गई।

शेखावत ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव की मौत के बाद विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे थे। जोधपुर का प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी थी कि मरीजों की परेशानी दूर हो। उन्होंने रेजिडेंट्स से वार्ता की तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से चार्टर ऑफ डिमांड्स पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं। रेजिडेंट्स ने काम के दबाव और 36 घंटे तक ड्यूटी का मुद्दा उठाया था। अब लगातार ड्यूटी की अधिकतम सीमा 12 घंटे तय की गई है। संस्थान का पुस्तकालय 24 घंटे खुला रहेगा।

परेशानी पर जताया खेद: रेजिडेंट्स ने निदेशक के इस्तीफे, प्रशासन की सार्वजनिक माफी, परिवार को आर्थिक सहायता और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की मांग रखी थी। शेखावत की घोषणा के बाद डॉक्टर यश अग्रवाल ने साथियों को जानकारी दी। हड़ताल समाप्त कर वरिष्ठ फैकल्टी से परेशानी के लिए खेद जताया।

राजनरेश की मौत के बाद विवाद

एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव 22 सितंबर को रेस्ट रूम के बाथरूम में अचेत मिले थे। शुरुआती जानकारी में इंजेक्शन के ओवरडोज की आशंका जताई गई थी। मौत की वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी। उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस किया था और यहीं पीजी कर रहे थे। उनके बड़े भाई दिल्ली एम्स में डॉक्टर हैं। घटना की जांच के लिए डॉ. सूरजित घटक की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery