Friday, June, 27,2025

लोगों ने लेपर्ड की पूंछ पकड़ी, साथ में ली सेल्फी

बूंदी: रामगढ़ सेंचुरी से बसौली रामपुरिया गांव में सोमवार को एक लेपर्ड आ गया। आबादी क्षेत्र में पहुंचे लेपर्ड के साथ लोगों ने सेल्फी ली। एक युवक ने लेपर्ड की पूंछ पकड़ ली। लोग उसके धक्का मारते रहे और साथ-साथ घूमते नजर आए।

रामगढ़ सेंचुरी के रेंजर सुमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार गांव के महावीर गुर्जर ने दोपहर 12 बजे फूल सागर की ओर से लेपर्ड को आते देखा। लेपर्ड को देखकर एक बार तो अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जब पता चला कि वह घायल है तो लोग उसके साथ सेल्फी लेते रहे। लेपर्ड देखने में कमजोर था और धीरे-धीरे चल रहा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। दोपहर एक बजे वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। टीम 15 मिनट में रेस्क्यू कर लेपर्ड को ले गई। रेंजर ने बताया कि लेपर्ड बीमार लग रहा है।

लेपर्ड के सिर में घाव का कारण संभवतः किसी बड़े जानवर के हमले से हो सकताहै। रेंज में इलाज के बाद उसे कोटा भेजा गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरिओम मेघवंशी ने बताया कि गांव चारों तरफ से पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है। यहां रात के समय पैंथर और अन्य वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं। रात के समय बूंदी टनल और आसपास के इलाकों में लगातार लेपर्ड और अन्य वन्यजीवों की मूवमेंट देखी जाती है। दो महीने पहले यहां एक लेपर्ड की वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery