Saturday, September, 27,2025

'मोदी-मोदी' और 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों से गूंजा सदन

जयपुर: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की आठवीं साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस पार्षद टेबलों पर चढ़ गए और 'वोट चोर-गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाने लगे। कांग्रेस पार्षद करण शर्मा ने नाराज होकर प्रस्ताव की प्रति फाड़ दी।

बैठक का मुख्य एजेंडा जीएसटी सुधार और वन नेशन वन इलेक्शन पर बर्चा करना था, लेकिन विवाद और नारेबाजी के चलते करीब दो घंटे में ही बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे बैठक शुरू हुई थी। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि अगर जीएसटी पर चर्चा करनी है तो पार्क में जाकर करिए, सदन में शहर की जरूरतों की बात होनी चाहिए। इस पर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि साधारण सभा की बैठक में एजेंडे के अनुसार ही बात होगी।

चार सालों में सभी पार्षदों को विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया है। पहले साल 50-50 लाख, दूसरे साल 80-80 लाख, तीसरे साल 1.10-1.10 करोड़ और चौथे साल 50-50 लाख दिए गए। ग्रेटर निगम ने शहर में लाइटें लगवाई हैं। बिना मांगे भी सहायता देने के लिए पार्षदों को कई बार टोका गया, बावजूद इसके आपका व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार नहीं है, यह ठीक नहीं है।

कांग्रेसी पार्षद ने फाड़ी प्रस्ताव की प्रति

बैठक के दौरान बीजेपी पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जवाब में कांग्रेस पार्षद हाथों में तख्तियां लेकर टेबल-कुर्सियों पर चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख मेयर को बैठक कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। करीब 10 मिनट बाद बैठक दोबारा शुरू हुई। इस दौरान बीजेपी पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया, लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्षद करण शर्मा ने गुस्से में प्रस्ताव की प्रति फाड़ दी और बैठक से बाहर चले गए।

लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका जरूरी: कैलाश वर्मा

विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका जरूरी है। यह मजबूत लोकतंत्र की निशानी है। उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि पहले टैक्स की दरें 22 से 23 फीसदी तक थीं। जीएसटी लागू होने के बाद औसत टैक्स दर घटकर 11.3 प्रतिशत रह गई है। सीमेंट पर टैक्स 28 से घटकर 18 प्रतिशत हुआ है। 12 लाख आय को टैक्स फ्री करने के साथ इन सुधारों से देश को ढाई लाख करोड़ रुपए का सीधा फायदा होगा। स्थिति सामान्य न होने पर महापौर ने बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

विधायक को वर्मा से बनाया शर्मा

उपमहापौर ने अपने संबोधन के दौरान विधायक डॉ. कैलाश वर्मा का नाम कैलाश शर्मा बोल दिया था। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने इशारा कर सावचेत किया। इस पर उपमहापौर ने क्षमा मांगते हुए नाम को दुरुस्त किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery