Saturday, September, 27,2025

शिक्षकों को दिवाली से पहले तोहफा 12,193 कार्मिकों की पदोन्नति तय

जयपुर: शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षकों और अधिकारियों को दीपावली से पहले तोहफा मिला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 12,193 पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा की गई, जिसमें उप प्राचार्य, प्राचार्य, प्राध्यापक, उप निदेशक, संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक जैसे पद शामिल हैं। बैठक में 2025-26 चयन वर्ष के लिए उच्च प्रशासनिक स्तर पर 2 अतिरिक्त निदेशक, 18 संयुक्त निदेशक और 53 उप निदेशक पदों पर पदोन्नति को हरी झंडी दी गई। वहीं उप प्राचार्य के 11,886 पदों पर नियमित डीपीसी के तहत पदोन्नति की गई, जिसमें चयन वर्ष 2023-24 के लिए 8,167 और 2024-25 के लिए 3,719 प्राध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा प्राध्यापक (इतिहास)-52, हिन्दी 44, राजनीति विज्ञान 37, रसायन, अंग्रेजी, भूगोल, गणित, संस्कृत, जीव विज्ञान, भौतिकी, समाजशास्त्र, वाणिज्य व उर्दू विषयों के पद शामिल हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery