Wednesday, February, 04,2026

जयपुर आर्ट वीक - दिन 6: विरासत भ्रमण, फूड ट्रेल्स और चिंतनशील कला अभ्यास

जयपुर: जयपुर आर्ट वीक के छठे दिन शहर की जीवंत विरासत, रचनात्मक प्रक्रियाओं और इंद्रिय अनुभवों को केंद्र में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिन विरासत भ्रमण, फूड वॉक, सहभागितात्मक कार्यशालायें, सार्वजनिक कला प्रस्तुतियां और एक विशेष पाक-सांस्कृतिक उपग्रह कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को कला और शहर से जुड़ने का अवसर मिला। दिन की शुरुआत ‘ट्रेसिंग लेयर्स ऑफ़ द ओल्ड सिटी: ए हेरिटेज वॉक’ से हुई, जिसका संचालन जयपुर विरासत फाउंडेशन ने किया। इस विरासत भ्रमण में प्रतिभागियों ने परकोटा शहर की प्रमुख गलियों और आंतरिक मार्गों से होते हुए वास्तुकला, स्मृति और सामुदायिक जीवन के आपसी संबंधों को समझा।

खानपान की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाते हुए आयोजित फूड वॉक्स ने विशेष आकर्षण पैदा किया। जयपुर वेजिटेरियन स्ट्रीट फूड एंड हेरिटेज वॉक में हवा महल क्षेत्र के शाकाहारी और वीगन खाद्य परंपराओं को जाना गया, वहीं शाम को आयोजित ‘जयपुर नॉन-वेज फूड टूर: फ्लेवर्स ऑफ़ रामगंज', जिसे वामिक सफ़ी और द काइंडनेस मील ने संचालित किया, ने शहर की मांसाहारी पाक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। इन यात्राओं के माध्यम से भोजन को रोज़मर्रा के जीवन, श्रम और परंपरा की संवेदनशील स्मृति के रूप में देखा गया।

दृश्य कला और सहभागितात्मक अभ्यासों के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। अर्बन स्केचर्स द्वारा आयोजित स्केचिंग वर्कशॉप में सभी स्तरों के प्रतिभागियों ने जयपुर की स्थापत्य विरासत और सड़क जीवन से प्रेरित होकर स्थल पर चित्रांकन किया। आरआइसी में आयोजित ड्रॉप-इन गतिविधि ‘बोल री माटी’ में भाषा को सांस्कृतिक स्मृति के रूप में समझते हुए संवादात्मक खेलों और प्रदर्शनात्मक तत्वों के माध्यम से सहभागिता कराई गई, जिसका समापन मारवाड़ी रैप प्रस्तुति से हुआ। इस सत्र का संचालन क्रिएटिव आर्ट्स एजुकेशन प्रोग्राम के फेलोज़ ने किया तथा यह पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया और लर्निंग थ्रू आर्ट्स नैरेटिव एंड डिस्कोर्स की पहल थी।

दोपहर सत्र में नेहा लुथरा द्वारा 28 कोठी, सिविल लाइंस में आयोजित ‘ड्रॉइंग ऐज़ मेडिटेशन’ ने ड्रॉइंग को ध्यान और आत्मचिंतन की प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत किया। इसके बाद आयुधि फाउंडेशन द्वारा अलंकार गैलरी, जेकेके में आयोजित समकालीन एप्लीके आर्ट वर्कशॉप में पारंपरिक हस्तकला तकनीकों को समकालीन कला अभ्यास से जोड़ा गया। सार्वजनिक कला को केंद्र में रखते हुए सेंट्रल पार्क में पाटी टीम द्वारा एक क्यूरेटर-लेड वॉकथ्रू आयोजित किया गया। जिसमें पार्क में स्थापित साइट-रेस्पॉन्सिव कलाकृतियों के माध्यम से सार्वजनिक स्थान और कला के संबंधों पर प्रकाश डाला गया।दिन का समापन तारी द्वारा प्रस्तुत उपग्रह कार्यक्रम ‘दावतें’ के साथ हुआ, जो सम, जयपुर में आयोजित एक अनुभवात्मक दस्तरख़्वान था। शाही रसोइयों और घरेलू परंपराओं से प्रेरित इस सिट-डाउन भोजन अनुभव में भोजन, स्मृति और कहानी कहने की परंपरा को साझा सांस्कृतिक अनुष्ठान के रूप में पुनः कल्पित किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery