Wednesday, August, 19,2026

पूर्णिमा ग्रुप के ओरिएंटेशन में एक्टर रवि किशन ने स्टूडेंट्स के साथ किए अपने वायरल स्टेप

 जयपुर: मशहूर अभिनेता व सांसद रवि किशन ने पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'पहला कदम' में स्टूडेंट्स के साथ खूब मौज—मस्ती की। उन्होंने यहां स्टूडेंट्स से सीधा संवाद किया, खूब फोटोज क्लिक कराई और कई गानों पर डांस भी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ अपने खास अंदाज में सोश्यल मीडिया के वायरल डांस स्टेप कर माहौल में नया उत्साह भर दिया। पूर्णिमा कॉलेज के स्टूडेंट चेयर देव शर्मा और पीआईईटी चेयर रोहन डे ने उनका स्वागत किया।

रवि किशन ने स्टेज से 'खम्मा घणी' बोलकर स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन की शुरुआत की। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कई अच्छे इंजीनियर हुए हैं, लेकिन आप एआई के दौर के इंजीनियर हो, आप उनसे भी बेहतर बनकर विकसित भारत में अपना योगदान दो। लाइफ में कभी निराश न हों और गिव अप ना करें। रवि किशन ने कहा कि मुझ पर यह महादेव की कृपा है कि मुझे जेन जी का काफी प्यार मिल रहा है और इन दिनों सोशल मीडिया पर मुझे वायरल कर दिया है। इन चर्चों के बाद यह मेरा पहला कार्यक्रम है, और यहां मुझे काफी अच्छा लग रहा है। एक सवाल के जवाब में अभिनेता रवि किशन ने कहा कि वे दिल और दिमाग में से दिल की सुनते हैं, लेकिन काम में दिमाग को प्राथमिकता देते हैं। 

सोश्यल मीडिया के संबंध में उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे ट्रोल होने से परेशान न हों, मैं भी कई बार ट्रोल होता हूं, इसलिए अब मैं अपनी पोस्ट पर कमेंट नहीं पढ़ता। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिन याद करते हुए कहा कि जरूरत के वक्त किसी ने मेरी मदद नहीं की, इसलिए मैं यही सोचकर राजनीति में आया कि मैं लोगों की मदद करूंगा। मैं अभिनय अपने शौक के लिए करता हूं, जबकि पॉलिटिक्स निस्वार्थ करता हूं। अंत में पूर्णिमा ग्रुप की एडवाइजर रेणु सिंघी ने रवि किशन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

इससे पूर्व इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के डीजी आईएएस डॉ. नीरज के. पवन ने मुख्य अतिथि के तौर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्घाटन किया। फ्रूबॉन के संस्थापक डॉ. रोहित वर्मा विशिष्ट अतिथि थे। पूर्णिमा ग्रुप के एमडी आर्किटेक्ट राहुल सिंघी ने स्टूडेंट्स को अपने पहले साल के दौरान मजबूत एकेडमिक नींव बनाने और को-करिकुलर व एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत बुधवार को साइंस, मोटिवेशन और एंटरटेनमेंट का शानदार संयोजन देखने को मिला। यहां मशहूर यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर अमित शर्मा (क्रेजी एक्सवाईजेड) और बिग बॉस व रोडीज फेम प्रिंस नरूला ने फ्रेशर्स से इंटरेक्शन किया। अमित शर्मा ने कहा कि साइंस तब सच में काफी दिलचस्प लगती है जब उसे सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से समझा जाए। उन्होंने अपने स्कूल व बचपन के किस्से साझा करते हुए बताया कि कैसे कम उम्र में ही उन्हें नित नए प्रयोग करने का शौक लगा।

यह सेशन और भी अधिक दिलचस्प तब हुआ, जब उन्होंने स्टेज पर लाइव एक्सपेरिमेंट किए। इस दौरान अमित शर्मा ने पोटेशियम परमैंगनेट और ग्लिसरीन के बीच रिएक्शन किया और हवा में मैग्नीशियम के जलने का डेमो दिया। 

प्रिंस नरूला ने अपने शुरुआती संघर्षों से लेकर एक सफल टीवी पर्सनेलिटी बनने तक का प्रेरणादायक सफर साझा किया। उन्होंने ऑन-स्क्रीन दिखने और असल जिंदगी के बीच के फर्क पर चर्चा करते हुए रियलिटी शो की असलियत और अंदर की बातें बताईं। फ्रेशर्स के साथ पूरी ऊर्जा के साथ बातचीत करते हुए प्रिंस ने स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास बढ़ाकर और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर स्टेज का डर दूर करने के लिए प्रेरित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery