Thursday, September, 10,2026

क्या घूँघट से महिलायें सुरक्षित है, इस प्रथा का होना चाहिए अंत - रुचि गुर्जर

जयपुर: घूंघट के पीछे रहने के बाद भी क्या आज महिलाएं सुरक्षित है? असली मुद्दा महिला सुरक्षा है जो महिलाओं के घूंघट में रहने के बाद भी मजाक का विषय बन चुका है, ये कहना था 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोगों का आकर्षण अपनी ओर खींचने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुर्जर का। 

जयपुर की रुचि कांस में अपनी छटा बिखेरने के बाद  गुरुवार को जयपुर पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने विचार रखे। इस दौरान रुचि ने बताया कि कांस में मेरा पहनावा एक मजबूत सामाजिक संदेश का हिस्सा था। इस अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल मैंने ग्रामीण भारत में आज भी प्रचलित घूंघट प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए किया। मैं राजस्थान के ग्रामीण तबके से तालुख़ रखती हूं और मैंने वहां महिलाओं को मजबूरन घूँघट रखते देखा है। मैं घूँघट को किसी तबके या जाति से नहीं जोड़ती, किसी भी तरह के पर्दे से बाहर आना महिलाओं का अधिकार है। दूसरे देशों में पर्दे पर रोक लगी है मेरी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुहार है कि वे हमारे देश में भी घूँघट प्रथा ख़त्म करे। महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और खुलकर जीने का अधिकार मिलना चाहिए। 

रुचि इस दौरान जश्न बाय हर्षिका राणावत के द्वारा निर्मित सोना चाँदी के तार से निर्मित पोशाक पहनी। इस पर रुचि कहती है कि पोशाक एक सम्मानित पहनावा है, मगर महिलाओं को इस सम्मान के साथ सुरक्षा भी चाहिए। आज महिला उत्पीड़न और बलात्कार की ख़बरों से अख़बार और सोशल मीडिया भरा पड़ा है। क्या ये पर्दा अब तीन साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला को भी अपनी रक्षा के लिए पहन लेना चाहिए। जो पर्दे का मुख्य उद्देश्य था वहीं ख़त्म हो चुका है। 

कान्स के रेड कार्पेट पर रुचि ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान और घूंघट के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपने लुक में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल का प्रतीक भी शामिल किया, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केवल मजबूत नेतृत्व और जागरूकता के माध्यम से ही इस प्रथा को समाप्त किया जा सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery