Saturday, October, 11,2025

जोधपुर आर्ट्स वीक का चौथा दिन: कहानियों, प्रतिरोध और कल्पना का उत्सव

जोधपुर:
पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत जोधपुर आर्ट्स वीक के चौथे दिन ने नीले शहर के मध्य में फोटोग्राफी, संवाद, फ़िल्म, डिज़ाइन और क्यूरेटोरियल दृष्टिकोण का जीवंत संगम रचते हुए दर्शकों को गहराई से जोड़ा।

दिन की शुरुआत ‘ब्लू प्रिंट्स: अ कम्युनिटी फोटो वॉक’ से हुई, जिसका नेतृत्व अभ्युदय सिंह पंवार और अंकित बिश्नोई ने ऐतिहासिक मंडोर गार्डन में किया। प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया कि वे अपने कैमरे की नज़र से बगीचे को नए सिरे से देखें। सदियों पुराने छतरियों की बारीक नक्काशी, पेड़ों के बीच से छनकर आती रोशनी और पत्थरों में छिपी कहानियों को समझे। हर फ्रेम स्मृति और परिदृश्य पर एक ध्यान बन गया, जो आगे चलकर सामूहिक चित्रपट के रूप में मंडोर की शाश्वत सुंदरता को उजागर करेगा।

दिन का अगला आकर्षण रहा ‘रेबल विदआउट अ पॉज’ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ब्रिटिश-भारतीय कलाकार चिला कुमारी सिंह बर्मन के साथ संवाद। साक्षी महाजन और एम्मा समनर के साथ हुई इस बातचीत में बर्मन ने अपने साहसी कलात्मक अभ्यास पर प्रकाश डाला। नीयॉन के बेख़ौफ़ प्रयोग, पॉप-कल्चर की जीवंत पुनर्व्याख्या और नारीवाद, पहचान व प्रवासी जीवन के विषयों से प्रेरित उनकी कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी कला प्रतिरोध का माध्यम बनी है और समकालीन संस्कृति पर उसका निरंतर प्रभाव पड़ रहा है। इस अवसर पर उनकी चर्चित टेट मोनोग्राफ की हस्ताक्षरित प्रतियां भी उपलब्ध थीं।

दोपहर में दो समानांतर कार्यशालाओं ने रचनात्मकता के नए आयाम खोले। श्री सुमेर स्कूल में फ़िल्मकार सचिन ने डॉकुस्तान और राजस्थान फ़िल्म कलेक्टिव के सहयोग से डॉक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकिंग वर्कशॉप का संचालन किया। इसमें व्यावहारिक अभ्यास, फ़िल्म प्रदर्शन और चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि कैसे फ़िल्म बनाना अवलोकन के साथ-साथ दुनिया को समझने और व्याख्यायित करने की प्रक्रिया भी है।

इसी समय, मायला बाग़ झालरा में हर्षिता शर्मा द्वारा संचालित टेरेबल ड्रॉइंग क्लब ने पतंग-निर्माण को एक कल्पनाशील अनुभव में बदल दिया। प्रतिभागियों ने सहज और अपूर्ण डिज़ाइन बनाए, जो कला को निर्णय के बजाय आनंद का माध्यम बनाते हैं। ये पतंगें आकाश में उड़ते हुए रेखाओं और रंगों से उत्सव का हिस्सा बनीं।

दिन का समापन वॉल्ड सिटी इंस्टॉलेशन्स के क्यूरेटर वॉकथ्रू से हुआ, जहां पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया की क्यूरेटोरियल टीम ने विभिन्न प्रदर्शनी स्थलों और हस्तक्षेपों का मार्गदर्शन किया। दर्शकों को कलात्मक दृष्टिकोण, सामुदायिक संवाद और रचनात्मक ढाँचों की गहराई से समझ दी गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि किस प्रकार शहरी और शिल्प-आधारित कथायें एक विकसित होते सांस्कृतिक संवाद का निर्माण करती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery