Saturday, April, 19,2025

महिलाओं को सम्मान और अधिकार तो मिल रहे, लेकिन सपनों को उड़ान देने वाले पंख नहीं

जयपुर: लेखिका याशिका जैन की पहली पुस्तक 'Shining Echoes' का विमोचन मंगलवार को रामबाग स्थित वेद पाणिग्रह में विशिष्ट अतिथि फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, निर्मला सेवानी और जगदीप सिंह (जैग्न) ने किया।

पुस्तक पर विचार साझा करते हुए पवन अरोड़ा ने कहा कि जब कोई लेखक किताब लिखता है, तो वह केवल एक रचना नहीं होती, चल्कि उसके गहरे व्यक्तिगत विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। याशिका ने इतनी कम उम्र में यह साहसिक और प्रशंसनीय कदम उठाया है। यह किताब हर उम्र लड़की की भावना को व्यक्त करती है जो सामाजिक और मनोवैज्ञानिक बाधाओं के बावजूद सपने देखने की हिम्मत रखती है। समाज में अक्सर लड़कों की उपलब्धियों को सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन जब लड़कियां वही करती हैं तो उसे विशेष माना जाता है।

सोच में बदलाव की पहल

पवन अरोड़ा ने कहा कि इस किताब की असली ताकत यह है कि यह हमारी धारणाओं को चुनौती देती है वह भी तब, जब इसे एक युवा महिला ने लिखा हो। सहनशीलता, करुणा और दृढ़ता केवल स्त्री के गुण नहीं, बल्कि किसी भी महान इंसान की बुनियाद होते हैं। यदि हम समाज में समानता का वातावरण बना सके तो यह पुस्तक सोच में बदलाव की एक सशक्त पहल साबित हो सकती है और यही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी। निर्मला सेवानी ने इसे कम उम्र में याशिका का साहिसक प्रयास बताया। जगदीप सिंह ने कहा कि मैंने कई युवा लेखकों के उपन्यास पढ़े हैं, लेकिन जिस खूबसूरती से यह उपन्यास लिखा गया है वह अपने आप में प्रशंसनीय है

बुक क्लब से मिली लिखने की प्रेरणा

लेखिका याशिका जैन ने बताया कि यह मेरी पहली किताब है। इसे लिखने की प्रेरणा मुझे उस बुक क्लब से मिली, जिसका मैं हिस्सा हूं। वहीं से यह विचार आया कि ऐसी कहानी लिखें, जो हर उस महिला को प्रेरित कर सके, जिसने कभी अपने सपनों को पीछे छोड़ दिया हो। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक एक फिक्शन स्टोरी पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के जीवन से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान और अधिकार तो मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई महिलाएं अब भी अपने सपनों को उड़ान नहीं दे पा रही हैं।

कभी-कभी अपने लिए भी सोचें

याशिका ने Shining Echoes' के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया कि वे केवल अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि कभी-कभी अपने लिए भी सोचें। सपनों को दबाने की बजाय उन्हें उड़ान दें। उनका मानना है कि जब महिला अपने सपनों को जीती है, तो वह पूरे समाज को एक नई दिशा देती है। कार्यक्रम का मंच संचालन आशिमा चौधरी और सिद्धार्थ ने किया। इस अवसर पर साहित्यप्रेमी, पुस्तक-पाठक और कला-संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery