Thursday, January, 29,2026

खेती में महिला शक्ति का उदय, देश का मजबूत स्तंभ प्रदेश

जयपुर: भारत की खेती अब केवल पुरुषों पर निर्भर नहीं रही, बल्कि खेत-खलिहानों में महिलाओं की भूमिका निरंतर मजबूत होती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में कुल श्रमिकों का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं। ई-श्रम पोर्टल के मुताबिक कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में काम करने वाले 16.25 करोड़ श्रमिकों में 8.04 करोड़ महिलाएं शामिल हैं, यानी हर दो कृषि कार्यकर्ताओं में एक महिला। सर्वे रिपोर्ट आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 2023-24 ने यह तस्वीर और स्पष्ट कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण भारत की 76.9% महिलाएं सीधे कृषि कार्य से जुड़ी हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 12.3% महिलाएं खेती या उससे जुड़े कामों में संलग्न हैं। कुल मिलाकर 64.4% महिला कृषि श्रमिक बीज बोने, सिंचाई, निराई-गुड़ाई, कटाई, पशुपालन, मूल्य संवर्धन और विपणन सहित खेती की हर महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार भारत की खाद्य-सुरक्षा प्रणाली आज बड़े स्तर पर महिला किसानों की मेहनत और कौशल पर आधारित है।

राजस्थानः महिला किसानों की शक्ति का उभरता केंद्र

महिला किसानों की भागीदारी के मामले में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना (MKSP) के तहत राज्य में 25.82 लाख महिला किसानों का पंजीकरण हुआ है, जो देश में महिला कृषि श्रमिकों की सबसे बड़ी सक्रिय आबादी में छठे स्थान पर है। राजस्थान की महिलाएं अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मल्टी इनकम कृषि मॉडल अपना रही हैं। राज्य में महिलाएं पशुपालन और डेयरी, सामुदायिक बीज-संरक्षण, बाड़ प्रणाली एवं सब्जी उत्पादन और किचन गार्डन और गैर काष्ठ वन-उपज जैसी गतिविधियों के जरिए आय के नए स्रोत बना रही हैं। भीलवाड़ा, टोंक, प्रतापगढ़, बारां, उदयपुर और बांसवाड़ा में महिला क्लस्टर खेती, SHG मॉडल और सामुदायिक खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नया आधार तैयार कर रहे हैं।

तकनीकी प्रशिक्षण और सरकारी समर्थन

केंद्र सरकार द्वारा DAY-NRLM और MKSP कार्यक्रमों के तहत देशभर में 4.86 करोड़ महिला किसान परिवारों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजस्थान में बड़ी संख्या में कृषि-सखी, पशु-सखी और महिला कृषि सलाहकार तैयार की जा रही हैं, जो गांव-गांव तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। महिलाओं को कृषि मशीनरी पर 50% तक सब्सिडी दी जा रही है। हालांकि महिला किसानों की बढ़ती भूमिका के बीच भूमि स्वामित्व का अभाव अभी भी सबसे गंभीर समस्या बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery