Monday, March, 16,2026

सोशल मीडिया पर इफ्तार के फोटो देख जागा जेल प्रशासन

जोधपुर: जोधपुर सेंट्रल जेल में आयोजित इफ्तार पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया। मामले का पता चलते ही जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के नेतृत्व में देर रात तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 13 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए गए।

जेल सूत्रों के अनुसार 13 मार्च को क्वार्टर के निर्देश पर एक बैरक में कैदियों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ बंदियों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। फोटो सामने आने के बाद प्रशासन को शक हुआ कि जेल के भीतर अवैध रूप से मोबाइल इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।

जेल अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने वार्ड-7 की बैरक नंबर-3 में आधुनिक मशीनों की मदद से तलाशी ली। जांच के दौरान 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 कीपैड फोन और 11 सिम कार्ड बरामद हुए। इनमें से दो मोबाइल बंदियों के पास से मिले, जबकि बाकी 11 मोबाइल अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए थे।

कैदियों ने इन्हें शौचालय, फर्श और नालियों में छिपा रखा था। बताया जा रहा है कि कैदी वसीम खान, वहिद खान, शेखर, सुभाष और करीम ने इफ्तार पार्टी के दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की थी। सेल्फी लेने वाला मोबाइल कैदी सलीम वार्ड-10 की बैरक नंबर 2 में बंद नरपत पुत्र चौथाराम से लेकर आया था। तलाशी के दौरान नरपत के बिस्तर से एक मिनी कीपैड मोबाइल बिना सिम कार्ड के मिला, जबकि बंदी करीम के उपयोग में रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान कैदियों ने किया हंगामा

जेल प्रशासन द्वारा बैरक की तलाशी के दौरान कुछ बंदियों ने हंगामा भी किया, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले बंदियों और संभावित सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery