Monday, March, 16,2026

बेधडक जयपुर आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक... पारा तीन डिग्री तक गिरा

जयपुर: प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मार्च की तेज होती गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। शनिवार देर रात से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ. जो रविवार को भी कई स्थानों पर जारी रहा। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि शेष अधिकांश जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा। आंकड़ों के अनुसार झुंझुनूं जिले में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिलानी में भी हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित टोंक, अजमेर और दौसा समेत कई जिलों में शनिवार देर रात और रविवार अलसुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शेखावाटी क्षेत्र में विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन गर्मी फिलहाल ज्यादा तीखी नहीं होगी।

जयपुर का पारा 35 डिग्री के पार

चित्तौड़गढ़ में रविवार को सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही कोटा में भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ये दोनों शहर राज्य के सबसे गर्म क्षेत्र रहे। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और जैसलमेर में
35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अजमेर में 34.6 डिग्री और उदयपुर (डबोक) में 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभउत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग में 18 मार्च को कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 19 और 20 मार्च को इस विक्षोभका असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश और मेघगर्जन होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान नियंत्रित रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery