Friday, October, 02,2026

डोटासरा ने रिश्तेदारों को आरएएस चयन में पहुंचाया फायदा

जयपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी में उठ रहे विरोध के सुर अब सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा के शिक्षा मंत्री कार्यकाल के दौरान रीट पेपर में धांधली व रिश्तेदारों को आरएएस चयन में फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए। भरतपुर-डीग में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी भी प्रदेश अध्यक्ष पर डालते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

डोटासरा ने शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में की धांधली

विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते रीट परीक्षा में धांधली हुई, जिससे गरीब किसानों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने डोटासरा के रिश्तेदारों के आरएएस चयन और ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर भी सवाल उठाए। विश्वेंद्र सिंह के अनुसार, 2018 की भर्ती में डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया, उनके भाई गौरव पूनिया और बहन प्रज्ञा पूनिया को इंटरव्यू में समान 80-80 अंक दिए गए। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सिंह ने डोटासरा के पुत्र और समधी के परिवार को ओबीसी लाभ मिलने की भी जांच की मांग की।

जसवंत गुर्जर का पलटवार

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बयान पर कांग्रेस वॉररूम के चेयरमैन जसवंत गुर्जर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विश्वेंद्र सिंह की पोस्ट बीजेपी के फैलाए जा रहे झूठ के टूल किट का एक हिस्सा है। पार्टी में हर बात को रखने का एक मंच होता है।

भरतपुर-डीग में हार पर जिलाध्यक्षों को घेरा

विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर-डीग में कांग्रेस की हार के लिए दोनों जिलाध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी की हार के पीछे भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिलाध्यक्ष राजीव सिंह की भूमिका रही। दोनों ने चहेतों को टिकट बांटे और पार्टी के वास्तविक कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने इसका जवाब चुनाव में दे दिया। सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों जिलाध्यक्षों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष इस पूरे मामले पर मौन रहे। उन्होंने डोटासरा के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

व्यक्तिगत टिप्पणी सही नहीं

भरतपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह को व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हैं तो बातचीत के जरिए सुलझाने चाहिए, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और उनके परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वहीं, डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह द्वारा जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई बयानबाजी अशोभनीय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery