Wednesday, June, 17,2026

खनन क्षेत्र में नवाचार और जीरो लॉस मॉडल अपनाए RSMM

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आरएसएमएम को खनन क्षेत्र में देश-दुनिया की नवीनतम तकनीकों को अपनाते हुए जीरो लॉस माइनिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आक्रामक विपणन रणनीति अपनाकर निगम के कारोबार और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए समग्र प्रयास किए जाएं। सचिवालय में आयोजित आरएसएमएम की 76वीं वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निगम राज्य सरकार का प्रमुख उपक्रम है, जो रॉक फॉस्फेट के खनन एवं विपणन के माध्यम से कृषि क्षेत्र को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने रॉक फॉस्फेट, लाइमस्टोन, लिग्नाइट और जिप्सम के उत्पादन एवं खनन को बढ़ाने के लिए वार्षिक कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही पोटाश के एक्सप्लोरेशन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने आरएसएमएम की मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को जयपुर जिले की बस्सी पंचायत समिति की मानगढ़ खोखावाला ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का मौके पर ही विधिक एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग सहित अभियान में शामिल 21 विभागों के काउंटरों का अवलोकन किया। जिला प्रशासन ने उन्हें शिविर में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery