Tuesday, September, 29,2026

अमेरिका से इलाज कराने SMS आई मरीज... कम खर्च में सर्जरी

जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टर्स पर भरोसा अब अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका की 28 वर्षीय नागरिक एमेथिस्ट मैकाडोरे ने एसएमएस अस्पताल की सर्जिकल यूनिट-5 में पित्त की थैली में पथरी का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन कराया। खास बात यह रही कि जिस सर्जरी पर अमेरिका में करीब 15 हजार अमेरिकी डॉलर तक खर्च होने का अनुमान बताया गया, वह एसएमएस अस्पताल में सरकारी निर्धारित शुल्क के तहत करीब 209 डॉलर (लगभग 20 हजार रुपए) में हो गई। एमेथिस्ट ने भारत आने से पहले एसएमएस अस्पताल और सर्जिकल यूनिट-5 के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र बागड़ी के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल को चुना। सरकारी नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम शुल्क में उनकी सर्जरी की गई। डॉ. बागड़ी के अनुसार लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद एमेथिस्ट को अगले ही दिन मोबिलाइज किया गया। उनकी रिकवरी संतोषजनक रही और उपचार के बाद वे स्वस्थ होकर अमेरिका लौट गईं।

महंगे निजी अस्पताल के बजाय जनरल वार्ड

एमेथिस्ट ने किसी महंगे निजी अस्पताल के बजाय एसएमएस अस्पताल के जनरल वार्ड में रहकर उपचार लेना पसंद किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की देखभाल और उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया। एमेथिस्ट के अनुसार भारत आने-जाने, ठहरने और उपचार समेत उनका कुल खर्च भी अमेरिका में केवल सर्जरी पर होने वाले अनुमानित खर्च से कम रहा। उनके अनुभव ने सरकारी अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा, आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक और कम लागत वाले उपचार को सामने रखा। इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौट रही एमेथिस्ट अपने साथ एसएमएस अस्पताल में मिले उपचार का सकारात्मक अनुभव लेकर अमेरिका गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery