Sunday, May, 31,2026

465 भूखंडों के लिए आए 800 आवेदन

जयपुर: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) की ओर से संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 को निवेशकों का लगातार उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। राजस्थान में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के दसवें चरण में 465 औद्योगिक भूखंडों के लिए करीब 800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल लगभग 294 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 550 करोड़ रुपए है।

दसवें चरण में जोधपुर के औद्योगिक क्षेत्र कांकाणी के लिए सर्वाधिक 267 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अजमेर स्थित आईजीपी अजयमेरू पालड़ा विस्तार के लिए 48, अलवर के आईजीपी रूंध सोखरी के लिए 43, पचपदरा रिफाइनरी के पास विकसित औद्योगिक क्षेत्र बोरावास कलावा प्रथम के लिए 31 तथा बोरानाड़ा विस्तार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रीको ने असंतृप्त औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड आवंटन को बढ़ावा देने के लिए फ्लेक्सिबल लैंड लीज एवं किराया नीति में आंशिक संशोधन किया है।

इसके तहत जिन औद्योगिक क्षेत्रों में दो प्रयासों के बाद भी 25 प्रतिशत से अधिक भूखंड आवंटित नहीं हो पाए हैं, वहां भूखंडों का आवंटन प्रचलित दर के 60 प्रतिशत अथवा आरक्षित दर, जो भी अधिक हो पर किया जाएगा। नौवें चरण में 60 प्रतिशत दर पर उपलब्ध कराए गए 22 भूखंडों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, दसवें चरण में ऐसे असंतृप्त क्षेत्रों के लिए 113 आवेदन मिले हैं। अजयमेरू पालड़ा विस्तार (अजमेर), सरदारशहर विस्तार (चूरू), कछारिया (किशनगढ़), लोहावट एवं सियामाली (मंडौर) सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रीको लगातार निवेश अनुकूल नीतियों और प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर कार्य कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery