Tuesday, July, 14,2026

दीपक माहेश्वरी बने सेक्रेटरी जनरल

जयपुर: एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट्स ऑफ इंडिया की 18वीं वार्षिक आम बैठक एजीएम के दौरान हुए चुनावों के बाद शुक्रवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें दीपक माहेश्वरी को सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया गया। दीपक माहेश्वरी न्यायिक क्षेत्र में लगभग 38 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2018 में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जयपुर में आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया में राजस्थान के कई सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष रहे 95 वर्षीय वी. एस. दवे को पेट्रन बनाया गया है। इसके अलावा अजय रस्तोगी और दिनेश माहेश्वरी को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है। वहीं जे. के. रांका को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि विजय कुमार व्यास को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार एम. एन. भंडारी को कोषाध्यक्ष और एन. के. जैन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीजेआई सूर्यकांत ने किया था, जिसमें देशभर से सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भाग लिया था। यह आयोजन न्यायिक अनुभवों के आदान-प्रदान और संस्थागत मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery