Tuesday, July, 14,2026

ऑटो चालकों की मनमानी, जाम में जकड़ा नाथद्वारा

नाथद्वारा: श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में इन दिनों ऑटो चालकों की मनमानी और नियमों की अनदेखी से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर की संकरी सड़कों, बस स्टैंड, सर्विस रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख होटलों के बाहर बड़ी संख्या में ऑटो-टेम्पो चालक अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि कई चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं और निर्धारित स्टैंड के बजाय मुख्य मागों पर ही टेम्पो खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाली लग्जरी बसों के पहुंचते ही ऑटो चालक सवारियां लेने के लिए सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

श्रद्धालुओं से सरेआम लूटः धर्मनगरी में रोज हजारों की संख्या में आने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ये ऑटो चालक दोनों हाथों से लूट रहे हैं। मनमाना और चार गुना किराया वसूलते है। इस मोटी मलाई के चक्कर में अब इन चालकों की नजर में स्थानीय जनता की कोई औकात नहीं रह गई है। हालत यह बदतर हो चुकी है कि स्थानीय निवासियों को जिला अस्पताल, कॉलेज, लालबाग, त्रिनेत्र, सुखड़िया नगर और बगोल जैसे जरूरी स्थानों पर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कोई टेम्पो रुकता भी है, तो वह स्थानीय लोगों से भी श्रद्धालुओं वाला वीआईपी किराया मांगता है। मना करने पर अभद्रता की जाती है। आम नागरिक अपने ही शहर में बंधक बनकर रह गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery