Tuesday, July, 14,2026

कुचामन सिटी में अंतरराज्यीय सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा

डीडवाना-कुचामन: कुचामन सिटी में खुफिया सूचना पर नागौर डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कथित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नारायणपुरा तिराहे स्थित होटल ब्लू डायमंड पर रविवार देर रात दी गई दबिश में तीन बांग्लादेशी महिलाओं, एक बिहार निवासी युवती, होटल संचालक तथा तीन अन्य युवकों सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश सोनी पुत्र प्रकाशचंद सोनी, श्रवण कुमार उर्फ सोनू पुत्र भानाराम जाट, मुकेश कुमार पुत्र सूरजमल कुमावत और रविन्द्र कुमार ग्वाला पुत्र श्योराम यादव शामिल हैं। पुलिस ने मौके से फर्जी आधार कार्ड, विदेशी दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कथित तौर पर दिल्ली से संचालित गिरोह बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान बदलकर उन्हें राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भेजता था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट, भारतीय न्याय संहिता तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। होटल संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery