Wednesday, June, 24,2026

यमुना जल समझौते पर निर्णायक प्रगति, नए MoA पर सहमति

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान को उसके हिस्से का यमुना जल उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन और नए मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) के प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय बावजूद जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जानकारी दी कि वर्ष 1994 के पुराने समझौते के राजस्थान को अब तक उसका पूर्ण हिस्सा नहीं मिल सका था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सहमति के साथ अब नए एमओए को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसका ड्राफ्ट सोमवार तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एमओए का औपचारिक आदान-प्रदान किया जाएगा।

पाटिल ने बताया कि इस बार पानी की आपूर्ति पारंपरिक नहर प्रणाली के बजाय पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। इससे जल हानि में कमी आएगी और वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी व आधुनिक बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 'जल है तो कल है' की भावना के साथ राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में काम कर रही है।

जल विवादों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ता केंद्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई दशकों पुराने जल विवादों का समाधान तेजी से हो रहा है। राजस्थान लंबे समय से यमुना जल की मांग करता रहा है और अब इस दिशा में निर्णायक पहल हुई है। एमओए पर जल्द हस्ताक्षर होंगे।

किशाऊ बांध पर भी सहमति

बैठक में किशाऊ बांध परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने पर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों को अतिरिक्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेणुका, लखवार और किशाऊ जैसी परियोजनाएं भविष्य की जल जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि इस परियोजना से राजस्थान में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। उद्योगों और आम जनता को भी राहत मिलेगी। यह योजना विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को मजबूत करने में सहायक होगी। विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery