Monday, June, 01,2026

जेठ में मौसम का तांडव....

जयपुर: प्रदेश में मई के महीने में इस बार मौसम कई रंग बदलते दिखा। एक ओर पूर्वी राजस्थान में बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े, वहीं पश्चिमी रेगिस्तान में धूल के विशाल बवंडरों ने जनजीवन को प्रभावित किया। महीने के अंतिम दिनों में मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि जहां एक सप्ताह पहले प्रदेश के कई शहर 46 से 48 डिग्री तापमान झेल रहे थे, वहीं अब अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। रविवार को भी राजसमंद, नागौर, जैसलमेर और बीकानेर में ओलावृष्टि और अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। जैसलमेर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं राजधानी जयपुर में भी तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यह बदलाव आंशिक है। सोमवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, लेकिन कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतियंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के गई के आंकड़े बताते हैं कि पूरे राजस्थान में सामान्य से 38% अधिक वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में यह आंकड़ा 114% अधिक रहा, जबकि पश्चिमी राजस्थान 13% कम वर्षा हुई।

जैसलमेर में रेतीला तूफान

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में रविवार को लगातार दूसरे दिन विशाल धूलभरा बवंडर उठा। थार से उठे धूल के गुबार ने कुछ ही मिनटों में आसमान को ढक दिया और दृश्यता बेहद कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह वही उत्तर-दक्षिण पैटर्न है, जिसने पिछले दो दिनों में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और नागौर के कई इलाकों को प्रभावित किया। मौसम विभाग का कहना है कि थार में मई और जून में ऐसे बवंडर देखे जाते हैं, यह सामान्य घटना है।

मौसम बदला तो गुलजार हुए पर्यटन स्थल

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदलते ही पर्यटन स्थलों पर फिर से रौनक लौट आई है। भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को जैसे ही मौसम ने राहत दी, पर्यटक बड़ी संख्या में शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर उमड़ पड़े। खासतौर पर जलमहल और आमेर क्षेत्र में रविवार को दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। खुशनुमा मौसम और हल्की ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने आमेर की ऐतिहासिक मावठा झील में बोटिंग का आनंद लिया। झील के किनारे परिवार और युवा सेल्फी लेते नजर आए, वहीं आमेर किले की खूबसूरती और बादलों से घिरे मौसम ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया। जलमहल के आसपास भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाहर से आए सैलानी पहुंचे। मौसम सुहावना होने से लोगों ने शाम का समय
परिवार और दोस्तों के साथ बिताया। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव से पर्यटकों की संख्या बढी है, जिससे कारोबार को भी राहत मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery