Thursday, April, 30,2026

रातों की गर्मी बनी 'साइलेंट किलर'... अप्रैल से ही 'ट्रॉपिकल नाइट्स'

जयपुर: दिन में तपती धूप और तपा देने वाली लू के बीच अब एक नया खतरा धीरे-धीरे सिर उठा रहा है ट्रॉपिकल नाइट्स का। ट्रॉपिकल नाइट्स उस स्थिति को कहते हैं, जब किसी स्थान पर रात का तापमान 250 से नीचे नहीं गिरता। राजस्थान में बदलते मौसम के साथ अब रातें भी सुकून देने के बजाय बेचैनी बढ़ाने लगी हैं। विशेषज्ञ इसे गंभीर संकेत मानते हुए चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो यह 'साइलेंट किलर' बन सकता है।

पश्चिमी और उत्तरी जिलों चूरू, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में हालात सबसे अधिक चिंताजनक हैं। यहां रात का तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक है। पहले जहां रात में ठंडक महसूस होती थी, अब वहीं पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। गर्मी का असर अब 24 घंटे महसूस होने लगा है। दिन में 42-45 डिग्री तक पहुंचने वाला तापमान रात में भी ज्यादा नीचे नहीं आ रहा। इससे शरीर को वह जरूरी आराम नहीं मिल पा रहा, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लगातार गर्म वातावरण में रहने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे हीट स्ट्रेस बढ़ता है।

क्यों कह सकते हैं 'साइलेंट किलर'

विशेषज्ञों के अनुसार, जब रात का तापमान 25 डिग्री से नीचे नहीं जाता तो शरीर को पर्याप्त ठंडक नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में पसीना लगातार निकलता रहता है, डिहाइड्रेशन बढ़ता है और नींद भी पूरी नहीं हो पाती। इससे हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीजों में खतरा और बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस ट्रेंड को 'साइलेंट किलर' कहा जा सकता है, क्योंकि इसका असर धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और कई बार अचानक गंभीर स्थिति पैदा कर देता है।

इन्हें सबसे ज्यादा जोखिम

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म रातों का असर सभी पर पड़ता है, लेकिन बुजुर्ग, बच्चे और हृदय, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। बाहर काम करने वाले मजदूरों पर भी इसका खतरा अधिक रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार 2-3 गर्म रातें भी शरीर पर गंभीर असर डाल सकती हैं। रात में भी गर्मी बने रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नींद पूरी नहीं होने से थकान, चिड़चिड़ापन और कार्य क्षमता कम हो रही है। ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की समस्या इसे और बढ़ा रही है। कई जगह लोग रात भर छतों पर सोने को मजबूर हैं, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिल रही।

अल नीनो-हीट ट्रैप का खतरनाक चक्र

इस बदलते ट्रेंड के पीछे कई वजह एक साथ काम कर रही हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं अल नीनो जैसे वैश्विक पैटर्न भी गर्मी को बढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ, शहरों में तेजी से बढ़ता कंक्रीट और घटती हरियाली 'हीट ट्रैप' बना रहे हैं, जो दिन की गर्मी को रात तक थामे रखते हैं। नतीजा यह है कि तापमान नीचे आने के बजाय रात भर ऊंचा बना रहता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery