Thursday, September, 03,2026

30 सितंबर तक पर्यटन स्थलों का सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर: प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था अब वर्षभर की भीड़ के अनुरूप मजबूत होगी। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस एवं पर्यटन विभाग की बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने आमेर में हुए सुरक्षा ऑडिट की तर्ज पर 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट में सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर करने और स्थाई सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने पर
जोर दिया। डीजीपी ने कहा कि खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, रामदेवरा, गोगामेड़ी, पुष्कर, श्रीनाथद्वारा और सांवरियाजी में सुरक्षा के लिए मेलों का इंतजार नहीं किया जाए। यहां हर सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वीकेंड, लॉन्ग वीकेंड और बड़े मेलों में भीड़ के अनुसार पुलिस बल एवं पर्यटक सहायता बल टीएएफ बढ़ाया जाए। पर्यटकों की सहायता के लिए प्रमुख स्थानों पर हेल्पलाइन 112, राजकॉप सिटीजन एप और पुलिस नियंत्रण कक्ष की जानकारी वाले स्टेंडी लगाने तथा प्रशिक्षित कार्मिकों के बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी, मेडिकल सुविधा और महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

पर्यटन स्थलों पर अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्थानीय कैमरों को जोड़ने, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा और महिला पर्यटकों के लिए महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिक पर्यटक संख्या वाले क्षेत्रों में पर्यटन थाने बढ़ाने तथा सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में प्रस्तावित पर्यटन थानों का फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने पुलिस की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पर्यटन आयुक्त श्रीमती रुक्मणि रियाड ने अनुपालना रिपोर्ट एवं विभागीय सुविधाओं से अवगत कराया। एसपी विजीलेंस वंदिता राणा ने गोवा, तिरूमला सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों की बेस्ट प्रेक्टिसेज पर प्रजेंटेशन दिया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. के. सिंह, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर भी मिलेगी पर्यटन संबंधी जानकारी

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर एयरपोर्ट पर भी पर्यटकों के लिए सूचना व्यवस्था विकसित की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के समन्वय से पोस्टर, बैनर, स्टेंडी और एलईडी के माध्यम से जरूरी जानकारी प्रदर्शित होगी। पर्यटक सहायता बूथों पर विभिन्न भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराने तथा विदेशी भाषाओं का कोर्स कर चुके युवक-युवतियों को लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं देने का सुझाव दिया गया।

हेरिटेज वॉक पर भी बनेगी व्यवस्था

जयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक विकसित करने पर बैठक में चर्चा हुई। इसके जरिए पर्यटकों को शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षित एवं व्यवस्थित भ्रमण का अवसर देने की योजना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery