Monday, April, 07,2025

राइजिंग राजस्थान में 'एम्ब्रेसिंग डिवर्सटी : प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म' सत्र में बोले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ,भारत का पर्यटन क्षेत्र असाधारण संभावनाओं से भराः शेखावत

राजस्थान अन्य प्रदेशों के लिए एक आदर्श, क्योंकि पर्यटन क्षेत्र जीडीपी में लगभग 12% योगदान करता है :

जयपुर :  केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत का पर्यटन क्षेत्र विश्व के किसी भी अन्य देश की तुलना में अमाधारण संभावनाओं से भरा हुआ है। 5,000 से अधिक वर्षों का सभ्यतागत इतिहास, 43 विश्व धरोहर स्थल, 56 संभावित विश्व धरोहर स्थल और लगभग 3.500 राष्ट्रीय महत्व के स्मारक हमारे सांस्कृतिक सामर्थ्य के नीयंत साक्ष्य हैं। राइजिंग राजस्थान में एम्बैसिंग डिवर्सटी प्रमोटिंग इवलसिव टूरिज्म' सत्र में शेखावत ने कहा कि पर्यटन का महत्व अर्थिक या व्यापारिक से ज्यादा सांस्कृतिक है। वहीं इस क्षेत्र की खूबी है। इसलिए यह जरूरी है कि भारत राष्ट्र के निर्माण से जुड़े सांस्कृतिक उत्यों और कसकों को लेकर हमारी सम्झ माफ हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में भारत के विकास को भारत की श्रेष्ठता, उस्स्की पारंपरिक विलक्षणता में जोड़ते हुए वियम्मत भी, विकास भी के विजन से साथ निरंतर आगे बढ़ाया है।

आज भारत अगर विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है तो इसके पीछे बड़ा कारण हमारा अपनी संस्कृति पर वह गर्व है, जो पूरी दुनिया में हमारी पहचान को गढ़ता है. हमारी सांस्कृतिक अस्मिता को प्रतिष्ठित करता है। शेखावत ने कहा कि भारत ने पर्यटन क्षेत्र के असाधारण प्रगति की है। लगभग 1.50,000 किलोमीटर लंबा सड़क नेटको, 500 नई हवाई मार्ग योजनाएं, 150 नए हवाई अड़े, वंदे भारत जैसी उच्च गति की ट्रेनों की शुरुआत 100 पर्यटन अवसंरचना परियोजनाओं के पूर्ण होने से देश में टूरिज्म और कनेक्टिवेटी को सुगमता कर स्वर्णिम दौर शुरू हुआ है। खासतौर पर जी 20 की अध्यक्षता के दौरान 60 से अधिक गंतव्यों को वैश्विक स्तर पर जिस तरह पहचान मिली है, उससे विश्व की दिलचस्पी भारत को लेकर बढ़ी है। इन सब प्रयासों और अनुकूलताओं का सुफल है कि वर्ष 2022-2023 में भारत में पर्यटन क्षेत्र ने प्रत्यक्ष और अफ्रत्यक्ष रूप से 76.17 मिलियन रोजगार उत्पन किए, जो 2013-2014 के 69.56 मिलियन की तुलना में अधिक है। विदेशी मुद्रा आय 2014 के 19.69 असब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023 में 28.07 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई, जो 42.53% की वृद्धि को दर्शाती है।

शेखावत ने कहा कि राजस्थान अन्य प्रदेशों के लिए एक आदर्श, क्योंकि पर्यटन क्षेत्र राज्य के जीडीपी में लगभग 121% योगदान करता है, जो देश में सबसे अधिक है। राज्य में पर्यटकों की संख्या 2019 में 5.38 करोड़ से बढ़कर 2023 में 18.07 करोड़ हो गई है। राजस्थान गोल्डन ट्रायंगल सर्किट का हिस्सा है, जो भारत में कुल विदेशी पर्यटकों के आगमन का 35९% आकर्षित करता है। यहां 9 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। राज्य डेस्टिनेशन वेडिंग्स' और हेरिटेज एवं लोजर टूरिज्मों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery