Saturday, August, 08,2026

ट्रांसफर नहीं तो इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री दिलावर

जयपुर: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की मांग को लेकर बुधवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर शुरू हुआ आंदोलन देर रात तक जारी रहा। दिनभर धरने पर बैठे शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की और साफ चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस फैसला नहीं होगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। देर शाम आंदोलन और उग्र हो गया, जहां शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस्तीफा दो की तख्तियां लहराई और कहा कि या तो तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू किए जाएं या फिर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक सुनील महला ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं। प्रदेश के हजारों शिक्षक 10 से 18 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं और परिवार से दूर रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने चुनावी संकल्प पत्र में 100 दिन के भीतर पारदर्शी तबादला नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ। इससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी मौजूद रही।

वार्ता बेनतीजा, शिक्षक फिर धरने पर लौटे

आंदोलनरत शिक्षक प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच वार्ता हुई, लेकिन बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई। वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री की 3rd ग्रेड शिक्षकों पर की गई टिप्पणी तुम्हारे नंबर कम आते हैं, इसलिए इतनी दूर रह रहे हो से शिक्षक प्रतिनिधि आक्रोशित हो गए। शिक्षकों ने इसे अपना अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया और वार्ता बीच में छोड़कर वापस धरना स्थल पहुंच गए। इसके बाद शिक्षकों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

प्रभावशाली लोगों को मनचाही पोस्टिंग

महला ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रभावशाली लोगों को प्रतिनियुक्ति के जरिए मनचाही पोस्टिंग दी जा रही है, जबकि सामान्य शिक्षकों के तबादलों पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। धरने में पहुंचे राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय सभाध्यक्ष महावीर सिहाग ने भी सरकार को दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों के तबादले नहीं खोले गए तो आगामी चुनावों में शिक्षक सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery