Tuesday, November, 25,2025

भर्ती परीक्षाओं में सख्त बदलावः पुराने विशेषज्ञ डिबार, नया पैनल तैयार

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में लगातार बढ़ती गलतियों, आपत्तियों और सवाल डिलीट होने की घटनाओं पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पेपर सेटिंग की पूरी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए पुराने विषय विशेषज्ञों को डिबार कर दिया है। बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की पूरी तरह नई टीम गठित की है। अब आगे से होने वाले सभी पेपर नई टीम तैयार करेगी।

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि नई टीम में अनुभवी विषय विशेषज्ञों को वरीयता दी गई है। आगे भी अगर किसी विषय विशेष से प्रश्न गलत पाए जाते हैं या डिलीट होते हैं तो संबंधित विशेषज्ञ की जवाबदेही तय कर उन्हें ब्लैक लिस्ट तक किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि किसी भी भर्ती परीक्षा में दो से अधिक प्रश्न डिलीट न हों। शनिवार को आयोजित प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का पेपर भी नई टीम ने ही तैयार किया था।

सवाल डिलीट से रिजल्ट पर असर

सवाल डिलीट होने से कटऑफ और चयन सूची पर बड़ा असर पड़ता है। विशेषज्ञ डॉ. रामसिंह सामोता बताते हैं कि जो अभ्यर्थी गलत सवालों को अटेम्ट कर लेते हैं, उन्हें नुकसान होता है, जबकि जिन्हें सवाल नहीं आता था और उन्होंने छोड़ दिया, वे लाभ में आ जाते हैं। अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक हो और फाइनल आंसर-की में 4 प्रश्न डिलीट हो जाएं तो जिन्होंने वे गलत प्रश्न अटेम्ट किए थे, उन्हें नुकसान होगा। जिन्होंने वे प्रश्न छोड़े थे, उन्हें फायदा मिलेगा, क्योंकि बचे हुए प्रश्नों के अंक कुल अंकों के बराबर कर दिए जाते हैं। इस तरह कई मेधावी अभ्यर्थी सिर्फ तकनीकी कारणों से चयन से वंचित हो जाते हैं।

पटवारी व लाइब्रेरियन भर्ती में भी डिलीट होंगे कई सवाल

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि हाल ही में संपन्न पटवारी और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा की आंसर-की में भी कई सवाल गलत पाए गए हैं, जिन्हें डिलीट किया जाएगा। तकनीकी विषयों में गलतियों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। वहीं कई परीक्षाओं के पेपर में एक भी प्रश्न डिलीट नहीं हुआ। नई टीम द्वारा तैयार एनएचएम भर्ती परीक्षा के 8 पेपरों में एक भी सवाल डिलीट नहीं हुआ था।

चेक लिस्ट के आधार पर पेपर तैयार

बोर्ड ने पुराने विशेषज्ञों पर कार्रवाई करते हुए नया विशेषज्ञ पैनल तैयार किया है। नए पैनल को विस्तृत चेक लिस्ट दी गई है कि किस प्रकार के प्रश्न शामिल करने हैं और किन गलतियों को हर हाल में टालना है। कमजोर प्रदर्शन वाले विशेषज्ञों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। साथ ही पेपर सेट करने वाले एक्सपर्ट को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि गलत प्रश्न आने पर भविष्य में पैनल से बाहर कर दिया जाएगा। अच्छे विशेषज्ञों को शामिल कर पेपर की गुणवत्ता को मजबूत किया गया है।

78 भर्ती परीक्षाओं में 215 सवाल डिलीट

तीन वर्षों में हुई 78 भर्ती परीक्षाओं के 10,204 प्रश्नों में से 215 सवाल डिलीट किए गए, जबकि 163 सवालों की आंसर-की बदलनी पड़ी। इसके अलावा दर्जनभर से अधिक भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में भी गलतियां पाई गई, जिनमें सवाल डिलीट किए गए। पिछली कनिष्ठ लेखाकार व राजस्व लेखाकार परीक्षा में 23 प्रश्न डिलीट किए गए थे, जिनको लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां उठाई थीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery