Saturday, August, 15,2026

बच्चों की थाली के हर दाने का रहेगा हिसाब

जयपुर: अब सिर्फ बच्चों को मिड-डे मील परोस देना ही पर्याप्त नहीं होगा। राजस्थान में पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत अब बच्चों की थाली से लेकर गोदाम तक हर व्यवस्था डिजिटल निगरानी में रहेगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2026-27 के लिए पीएम पोषण-एमआईएस का प्रत्येक रिकॉर्ड समय पर और शत प्रतिशत अपडेट किया जाए। अधूरा या गलत डेटा मिलने पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों की जवाबदेही तय होगी। विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद जारी निर्देशों में कहा गया है कि अब स्कूल, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), रसोई, बैंक, स्वास्थ्य और विद्यार्थियों से जुड़ी सभी सूचनाएं ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अब केवल कागजी रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एमआईएस पर दर्ज जानकारी ही वास्तविक मानक मानी जाएगी।

एक्सपायरी राशन मिला तो होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील सामग्री की गुणवत्ता पर भी सख्त रुख अपनाया है। निर्देश दिए गए हैं कि एक्सपायरी डेट वाला दूध पाउडर या अन्य खाद्य सामग्री किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाए। सामग्री प्राप्त करते समय संस्था प्रधान और प्रभारी की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग करना भी अनिवार्य किया गया है। खुले, फटे, गीले या क्षतिग्रस्त पैकेट लेने पर रोक लगा दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न का उपयोग FEFO (First Expire First Out) सिद्धांत के अनुसार किया जाए, ताकि पहले एक्सपायर होने वाली सामग्री पहले इस्तेमाल हो। प्रत्येक बैच, स्टॉक और वितरण का रिकॉर्ड नियमित रूप से स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना होगा।

अब स्टॉक छिपाना नहीं चलेगा

विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में अतिरिक्त दूध पाउडर या खाद्यान्न का अनावश्यक स्टॉक नहीं रखा जाए। सामग्री प्राप्त होने के उसी दिन उसकी स्टॉक एंट्री करना, वजन जांचकर सामग्री लेना तथा सुरक्षित और स्वच्छ कंटेनरों में भंडारण करना अनिवार्य रहेगा। सप्ताह में एक दिन मौसमी फल वितरण और उसकी स्टॉक एंट्री भी सुनिश्चित करनी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery