Monday, November, 23,2026

विकास-विरासत का संगम बना राजस्थान पवेलियन

जयपुर: नई दिल्ली में हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में राजस्थान का पवेलियन प्रदेश की समृद्ध विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और विकास की संभावनाओं का आकर्षक संगम बनकर उभरा है। प्रगति मैदान के हॉल संख्या-3 में करीब एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में सजे इस पवेलियन को अब तक लगभग एक लाख लोग देख चुके हैं। पार्टनर स्टेट के रूप में राजस्थान यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'विकसित राजस्थान' के विजन को सांस्कृतिक पहचान और औद्योगिक क्षमताओं के साथ प्रस्तुत कर रहा है। पवेलियन में प्रदेश के 41 जिलों के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और 24 जीआई टैग उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। कुल 44 स्टॉलों पर शिल्पकारों, उद्यमियों, उत्पाद निर्माताओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिला है। इससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की राह खुल रही है।

लाइव डेमो में दिखा राजस्थान का हुनर

मेले की थीम 'विकास और विरासत' के अनुरूप पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। आकर्षक पीकॉक गेट और नमस्ते गेट के साथ एआई आधारित डिजिटल झरोखा, कठपुतली कियोस्क, सेल्फी झरोखा और 3डी प्रिंटिंग आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों में अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास, पर्यटन, औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाएं भी दिखाई गई हैं। पवेलियन में मोलेला टेराकोटा, बगरू ब्लॉक प्रिंटिंग, मेहंदी, टाई एंड डाई और पारंपरिक दरी निर्माण के लाइव डेमो भी हो रहे हैं। इनके जरिए आगंतुक राजस्थान के पारंपरिक हुनर और शिल्प निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देख-समझ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery