Monday, November, 23,2026

कहीं सदस्यों को लेकर खींचतान तो कहीं लगे अपहरण के आरोप

जयपुर: पंचायती राज चुनावों के परिणामों के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए अब राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव परिणामों के बाद शुरू हुई इस सियासी जंग में अब दोनों दलों के सामने अपने जीते हुए सदस्यों को एकजुट रखने और दूसरे खेमे की सेंधमारी से बचाने की चुनौती है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सदस्यों को लेकर खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आने लगी हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सरकार पर पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निष्पक्षता बरतने की चेतावनी दी है। वहीं, खैरथल के कोटकासिम की निवर्तमान प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान पर अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों ने वीडियो जारी कर स्वेच्छा से भ्रमण पर जाना बताया।

चित्तौड़गढ़ः एक सदस्य के समर्थन को लेकर बढ़ी खींचतान

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक हो गया है। 29 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस के खाते में 14-14 सीटें आई हैं, जबकि आरएलपी की एक प्रत्याशी शंकरी भील की जीत ने मुकाबले को निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया है। चुनाव परिणाम के बाद शंकरी भील दूसरे खेमे की बाड़ाबंदी में थीं। इसी बीच चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और शंकरी भील से जुड़े तीन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। कांग्रेस और आरएलपी ने विधायक पर शंकरी भील को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। आरएलपी जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट ने विरोध प्रदर्शन की बात भी कही। हालांकि शंकरी भील और उनके पति रतनलाल ने वीडियो जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए अपनी मर्जी से भाजपा को समर्थन दिया है और किसी ने उन पर दबाव नहीं बनाया।

भाजपा पर लगाया आरोप

इन घटनाक्रमों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज चुनावों में हार के बावजूद सरकार ने सबक नहीं सीखा और कई क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर नगरीय निकाय चुनावों की तरह दादागिरी से बोर्ड बनाने की कोशिश की जा रही है। गहलोत ने कहा कि जनता ने जनमत कांग्रेस को दिया है और राजनीतिक दबाव में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ऐसी घटनाओं की निगरानी किए जाने की बात कही। साथ ही पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से प्रदेश में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दबाव में किसी भी तरह की अनुचित कार्रवाई नहीं होने देने की अपेक्षा जताई।

बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान में पुलिस की एंट्री

बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने की रणनीति बना रही कांग्रेस के भीतर की खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भंवर कूकना सहित अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से विवाद बढ़ गया है। वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी के पति नेमाराम ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि मतगणना के दिन प्रमाण पत्र लेने पहुंची उनकी पत्नी से उन्हें मिलने नहीं दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट में विधायक सुशीला डूडी पर निर्वाचित सदस्य को अपने साथ ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस की ओर से विधायक सुशीला डूडी और बिशनाराम सियाग के आवास पर सर्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपे जाने की बात कही गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery