Friday, October, 02,2026

एकजुट होकर मैदान में उतरें, भाजपा का करेंगे सूपड़ा साफः डोटासरा

जयपुर: पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की जोड़ी ने नागौर के डेगाना से पंचायत चुनावों की हुंकार भरी। पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन में डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। डोटासरा के जन्मदिन पर आयोजित सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। डोटासरा ने मंच से आहवान किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से लड़ना है तो आपसी मनमुटाव और मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा।

डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने करीब डेढ़ साल से पंचायतों में चुनाव नहीं कराए और प्रशासकों के जरिए व्यवस्था चला रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में हार के डर से राज्य सरकार, जिला कलेक्टरों से संभावित प्रत्याशियों की सूची मांग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव लड़ने वालों के नाम पहले से जानने की जरूरत क्यों पड़ रही है, यह सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की आशंका पैदा करता है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से इस संबंध में साझा किए गए प्रमाणों पर जवाब मांगा। वहीं, डोटासरा-जूली के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पलटवार भी सामने आया है... चोर को सब नजर आते हैं चोर, जो जैसा होता है, उसको वैसा ही सब नजर आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता पहचान चुकी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery