Tuesday, July, 14,2026

मुख्यमंत्री लाभार्थियों को सौपेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण, अनुदान और सब्सिडी के 13 करोड़ रुपए से अधिक के डमी चेक प्रदान करेंगे। राजस्थान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी, ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) कॉफी टेबल बुक और रैम्प पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री इस दौरान एक जिला-एक उत्पाद नौति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, रैम्प और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। साथ ही, रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। रेंटल पॉलिसी के तहत भी ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery