Tuesday, July, 21,2026

13 दिन बाद जयपुर में झमाझम, प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर में करीब 13 दिन बाद सोमवार शाम मौसम का मिजाज बदला। शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। गांधीनगर, बजाज नगर, लालकोठी, जेएलएन मार्ग सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के साथ ही बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और अनुकूल मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान में आगामी दिनों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 27 जुलाई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

27 जुलाई तक रहेगा बारिश का जोर

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जुलाई से वर्षा गतिविधियां और तेज होंगी। इसके बाद 23 से 27 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश संभाग मानसून की सक्रियता के प्रभाव में रहेंगे। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बरसे बादल

सोमवार शाम 5:30 बजे तक जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 65 मिमी बारिश बसेड़ी (धौलपुर) में हुई। इसके अलावा बाड़ी (64 मिमी), मनिया (52 मिमी), सेपऊ (46 मिमी), धौलपुर (45 मिमी), कठूमर (44 मिमी), रूपवास (41 मिमी), वैर (33 मिमी), बसवा (33 मिमी) और भुसावर (32 मिमी) में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई। महवा (29 मिमी), राजगढ़ (28 मिमी), राजाखेड़ा (26 मिमी), बैजूपाड़ा (21 मिमी), रेणी (20 मिमी), उच्चैन (19 मिमी), मंडावर (19 मिमी), लक्ष्मणगढ़ (17 मिमी), नदबई (13 मिमी) तथा सीकर ग्रामीण (13 मिमी) में भी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गंगानगर, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर और कोटा जिलों में भी बारिश हुई। धौलपुर शहर में अच्छी बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि नोहर, बीरकाली, नीमराना और कोटपूतली सहित कुछ अन्य क्षेत्रों से भी बारिश और जलभराव की खबरें सामने आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery