Sunday, May, 31,2026

रेत का डरावना बवंडर... दिन में ही रात

जयपुर: कई दिनों से भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रहे राजस्थान को शनिवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और थार के सीमावर्ती इलाकों से उठा विशाल रेतीला बवंडर दोपहर तक पूरे पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान पर छा गया। रेत के घने गुबार ने कई शहरों में दिन के उजाले को अंधेरे में बदल दिया। हालात ऐसे हो गए कि वाहनों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार चूरू क्षेत्र में सबसे तेज 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि राजधानी जयपुर में 76 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ दर्ज किया गया। फलोदी, जैसलमेर, नागौर, डीडवाना, अजमेर, ब्यावर, टोंक, दौसा और जोधपुर समेत अनेक जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली।

आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तेज आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। जयपुर ग्रामीण के सांभर, चौमूं, गोविंदगढ़ और सामोद में ओले गिरे। चौमू में तेज हवाओं के चलते एक दुकान का करीब 15 फीट लंबा टीन शेड उड़कर सड़क पर जा गिरा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौसम के इस अचानक बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर दिखाई दिया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी और बारिश के कारण वातावरण में नमी बढी, जिससे गर्म हवाओं का प्रभाव कमजोर पड़ गया।

आज भी अलर्ट, फिर लौटेगी गर्मी

मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 से 5 जून के बीच उत्तर-पश्चिम राजस्थान में तापमान फिर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी फिलहाल हीटवेव की रफ्तार थमी है, लेकिन जून के पहले सप्ताह में गर्मी एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखा सकती है।

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

राजधानी जयपुर में शाम के समय आए तेज अंधड़ और बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। खराब मौसम के कारण लखनऊ, मुंबई और कोलकाता से आने वाली कई उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ विमानों को लंबे समय तक आसमान में चक्कर लगाने पड़े, जबकि कुछ उड़ानों को होल्ड पर रखा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery