Wednesday, June, 24,2026

सफाईकर्मियों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त

जयपुर: राजस्थान में मैन्युअल सीवर सफाई के चलते हो रही सफाईकर्मियों की मौत पर हाई कोर्ट और राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्ती दिखाई है। स्नेहांश फाउंडेशन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और आनंद शर्मा की खंडपीठ ने स्वायत्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव व सफाई कर्मचारी आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में बताया गया कि पिछले पांच वर्षों में 377 सफाईकर्मी जहरीली गैस से जान गंवा चुके हैं। साल 2020 में 176 करोड़ रुपए की स्वीकृति के बावजूद कई जिलों में सफाई उपकरण नहीं पहुंच पाए। दूसरी ओर, बीकानेर में वूलन मिल के सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान तीन कर्मियों की मौत पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष जस्टिस जी.आर. मूलचंदानी ने कलेक्टर, एसपी और मिल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery