Wednesday, October, 21,2026

IAS अफसरों ने कई देशों का किया दौरा, अब नतीजों पर नजर

जयपूर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पांच दिन की ग्रीस की कामयाब विदेश यात्रा सुर्खियों है, जिसने राजस्थान के सुशासन मॉडल को विश्व पटल पर बड़ी पहचान दिलाई है। नजर दौड़ाए तो केवल मुख्य सचिव ही नहीं पिछले कुछ महीनों के दौरान प्रदेश के कई आईएएस अधिकारी सरकारी कामकाज के सिलसिले में अलग-अलग देशों की यात्रा कर चुके हैं। किसी ने चीन का रुख किया तो कोई कनाडा पहुंचा। कोई मनीला गया तो किसी का पड़ाव इटली बना। फ्रांस से लेकर दक्षिण कोरिया तक राजस्थान के अधिकारियों की विदेश यात्राओं का दायरा नजर आ रहा है। पर्यटन, औद्योगिक विकास, मेट्रो, जल संसाधन और नगरीय निकायों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के इन दौरों ने प्रशासनिक गलियारों में विदेश यात्राओं को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

मई से सितंबर तक की विदेश यात्राओं पर नजर डालें तो RTDC की प्रबंध निदेशक रुक्मणि रियार, आईएएस कानाराम, जयपुर मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया और RIICO के एमडी सुरेश ओला के नाम सामने आते हैं। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार फ्रांस की यात्रा पर गए, जबकि अब DLB निदेशक प्रतीक जुईकर दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं।

सितंबर में मनीला गए वैभव गालरिया, इटली पहुंचे सुरेश ओला

जयपुर मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया सितंबर में मनीला की यात्रा पर गए। इसी महीने राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (RIICO) के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला ने इटली का दौरा किया। गालरिया की विदेश यात्रा जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज को लेकर काफी महत्वपूर्ण रही। रीको के MD सुरेश ओला की स्टोन मार्ट को लेकर की गई इटली की यात्रा भी काफी खास रही है।

दक्षिण कोरिया पहुंचे जुईकर

विदेश यात्राओं के इस सिलसिले में अब DLB निर्देशक प्रतीक जुईकर का नाम भी जुड़ गया है। जुईकर दक्षिण कोरिया की यात्रा पर है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) और साफ सफाई की तकनीकों का अध्ययन करने के लिए जुईकर दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर गए हैं।

अभय कुमार की फ्रांस यात्रा

जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार भी फ्रांस के दौरे पर गए। अपनी ऐतिहासिक विरासत, मजबूत निर्माण और लंबे समय से कृषि क्षेत्र में योगदान के कारण छापरवाड़ा बांध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (WHIS) सम्मान 2026 के लिए चुना गया। यह सम्मान लेने के लिए अभय कुमार ने फ्रांस की यात्रा की।

अगस्त में कनाडा पहुंचे कानाराम

अगस्त में आईएएस अधिकारी कानाराम एक सप्ताह की सरकारी यात्रा पर कनाडा गए। कानाराम कनाडा की निर्वाचन प्रणाली का अध्ययन करने के लिए गए दल में शामिल थे।

मई में चीन गईं रुक्मणि रियार

विदेश यात्राओं के इस सिलसिले में मई का महीना खास रहा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की प्रबंध निदेशक रुक्मणि रिवार चीन की यात्रा पर गई। रुक्मणि यहां ट्रेवल मार्ट में शामिल हुईं थी, उनके साथ 2 और अधिकारी इस विदेश यात्रा में साथ रहे।

अब अनुभव को धरातल पर उतारने की बारी

सरकारी विदेश यात्राओं का मकसद दूसरे देशों की कार्यप्रणाली को समझना, नई तकनीकों की जानकारी हासिल करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना और संबंधित क्षेत्रों में सुधार की संभावनाएं तलाशना होता है। पर्यटन से लेकर औद्योगिक विकास, मेट्रो, जल संसाधन और नगरीय निकायों तक अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों के इन दौरों की इसी संदर्भ में देखा जा सकता है। फिलहाल, अलग-अलग महीनों में कई देशों तक पहुंचे राजस्थान के अधिकारियों की यात्राओं ने ब्यूरोक्रेसी में एक दिलचस्प सिलसिला जरूर बना दिया है। अब इन विदेशी दौरों से मिले अनुभव राजस्थान के विकास और प्रशासनिक कामकाज में कितना योगदान देते हैं, इस पर नजर रहेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery