Tuesday, September, 29,2026

हाई कोर्ट: जयपुर-जोधपुर पीठ में आज से नए रोस्टर से होगी सुनवाई

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट में 28 सितंबर से न्यायाधीशों की बैठक व्यवस्था और मुकदमों की सुनवाई का नया रोस्टर लागू होगा। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने जयपुर और जोधपुर पीठ के लिए नया रोस्टर जारी किया है। जयपुर पीठ में जस्टिस इंद्रजीत सिंह कोर्ट नंबर 2, जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल कोर्ट नंबर 3, जस्टिस सुदेश बंसल कोर्ट नंबर 4, जस्टिस अनूप कुमार कोर्ट नंबर 5, जस्टिस विनोद कुमार कोर्ट नंबर 6 और जस्टिस उमाशंकर व्यास कोर्ट नंबर 7 में सुनवाई करेंगे।

इसी क्रम में जस्टिस समीर जैन कोर्ट 8, जस्टिस शुभा मेहता कोर्ट 9, जस्टिस गणेश राम मीणा कोर्ट 10 और जस्टिस अनिल उपमन कोर्ट 11 में बैठेंगे। जस्टिस अशोक कुमार जैन, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर, आशुतोष कुमार, प्रमिल कुमार, सीपी श्रीमाली, मनीष शर्मा, आनंद शर्मा, संदीप तनेजा क्रमशः कोर्ट 12 से 20 में सुनवाई करेंगे। हैरिटेज बिल्डिंग में जस्टिस रवि चिरानिया कोर्ट 21, जस्टिस अनुरूप सिंघी कोर्ट 22 और जस्टिस संगीता शर्मा कोर्ट 23 में सुनवाई करेंगी। नए रोस्टर में यह भी तय किया गया है कि सीजे के जयपुर-जोधपुर सिटिंग बदलने पर दूसरी पीठ में किन मामलों की सुनवाई होगी। इससे बार-बार रोस्टर बदलने की जरूरत कम होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery